फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को पकडने गई पुलिस टीम से गाली गलौच, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। आरोपी को पकड़ने के लिए घर पहुंची पुलिस टीम से गाली गलौज करने व एएसआई की वर्दी भी फाड़ने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ थाना धारीवाल की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एएसआई जगदीश सिंह ने बताया कि धारीवाल निवासी फारुक मसीह निवासी लुधियाना मोहल्ला धारीवाल के खिलाफ कई धाराओं के तहत थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस घर गई तो आरोपी ने अपने परिवार सहित पुलिस टीम पर हमला कर दिया और गाली गलौज करने के साथ साथ एएसआई राज मसीह की वर्दी फाड़ दी। ऐसा करके आरोपी ने पुलिस की ड्यूटी में विघ्न डाला हैं। पुलिस ड्यूटी में विघ्न डालने के मामले में फारुक मसीह, मनप्रीत पत्नी फारुक मसीह, रिक्की पत्नी अजीत सिंह निवासी हनुमान चौक गुरदासपुर, बबलू, वनीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें