फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के साथ शराब पीने गये युवक का शव दोस्त की ही पिछली हवेली से रहस्यमयी हालत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। दो दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए गए युवक का शव एक साथी के घर के पीछे बनी हवेली के पास नाली के किनारे से बरामद हुआ। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के दोनों साथियों पर गैर इरादत्न हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में बिक्रमजीत सिंह निवासी करलवालिया ने बताया कि रविवार को गांव के जतिंदर सिंह और दिलशेर सिंहउसके भाई बलविंदर सिंह (25) को अपने साथ शराब पीने के लिए ले गए थे। देर शाम तक बलविंदर सिंह घर वापस नहीं आयाष इस पर वह वह दोनों के घर पहुंचा। वह कहने लगे कि बलविंदर सिंह यहां नहीं है। शक होने पर जब जतिंदर सिंह के घर के पीछे हवेली पहुंचे तो वहां एक नाली पर बलविंदर सिंह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने थाना किला लाल सिंह पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बलविंदर सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि उसकी मृत्यु कैसे हुई थी। एसएचओ रोबिन हंस ने बताया कि मृतक के भाई के ब्यान पर उक्त दोनों जतिंदर सिंह और दिलशेर सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें