दुकान की रजिस्ट्री करने के नाम पर मामला दर्ज
गुरदासपुर। सिटी पुलिस स्टेशन में एक दुकान का सौदा करके आठ लाख 10 हजार की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सिटी पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि सुरेश पाल पुत्र ओम प्रकाश निवासी नगर सुधार ट्रस्ट स्कीम नंबर 1 गुरदासपुर ने एसपी मुख्यालय को शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उसने बताया कि नरिंद्र कुमार निवासी कादरी मोहल्ला गुरदासपुर ने अपनी दुकान नंबर 50 नगर सुधार ट्रस्ट कालोनी गुरदासपुर का इकरारनामा राशि 8 लाख 10 हजार रुपये में 20 मार्च 2018 को किया था। रजिस्ट्री 20 मई 2018 को करनी निर्धारित की गई। आरोपी रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील परिसर नहीं आया। अब रजिस्टरी करने में टाल मटोल कर रहा है। मामले की जांच डीएसपी सिटी गुरदासपुर की ओर से की गई। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध उक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है।