विवाहिता को घर से निकालने का आरोप
पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
ससुराल परिवार की ओर से एक विवाहिता को मायके से एक लाख रुपए लेकर न आने के कारण मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में दीनानगर पुलिस ने पीड़िता के पति, सास व ससुर के खिलाफ धारा 498 ए अधीन केस दर्ज किया है, सभी आरोपी फरार बताए जाते हैं।
दीनानगर पुलिस स्टेशन इंचार्ज कुलजिंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता रजनी पुत्री सुदेश कुमार निवासी दीनानगर ने जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर को 11 मई 2017 को शिकायत दी थी कि उसका विवाह 8 अक्तूबर 2011 को अवीश कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी अमृतसर से हुआ था। उसका पति बेरोजगार था तथा उसने कारोबार के लिए पिता से 50 हजार रुपये उधार लिए। यह राशि वापस करना तो दूर उसका पति अवीश कुमार सास प्रवीण कुमारी तथा ससुर विजय कुमार मायके से एक लाख रुपये और लाने का दवाब बनाने लगे। उसके इंकार करने पर मारपीट करने लगे और 12 फरवरी 2017 को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। इस मामले की शिकायत फैमिली वेलफेयर कमेटी से की गई तथा उसकी रिपोर्ट के आधार पर पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया।