उपरला मनवाल में महिला की चोटी कटने से दहशत
चोटी कटते ही चिल्लाकर बेहोश हुई महिला
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शहर के करीबी गांव उपरला मनवाल में महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। चोटी कटते ही महिला अचानक चिल्लाते हुए बेहोश होकर गिर पड़ी। चीखने की आवाज सुनाकर परिवार और आस पड़ोस के लोग एकत्र हुए। उन्होंने महिला को होश में लाया गया।
बुधवार देर रात करीब दस बजे मीनू (32) के परिजन कहीं पड़ोस गए हुए थे। उसी समय महिला के साथ यह घटना हुई। यह खबर फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही चक्की चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पीड़िता की मां प्रवीन ने बताया कि वह किसी काम से पड़ोसी के घर गए हुए थे। इस दौरान बेटी मीनू के चिल्लाने की आवाज सुनी तो घर वापस आए और देखा कि वह घर के बरामदे में बेहोश होकर गिरी हुई है। इसके बाद मीनू को उठाया गया और होश में लाया गया। इसी दौरान पता चला कि मीनू की चोटी कटर थी। पीड़िता मीनू ने बताया कि उसे चोटी कटने का अहसास हुआ। उसने सिर में अचानक खिंचाव महसूस किया था। इसके बाद उसे चक्कर आ गया और वो बेहोश हो गई।
फोटो -2- पठानकोट के गांव उपरला मनवाल में कटी हुई चोटी दिखाती हुई पीड़ित महिला।