फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध सप्लाई करने वाले युवक की हत्या करने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या के आरोप में दो काबू
विज्ञापन

हमलावरों ने 4 मार्च को फायरिंग करके युवक की हत्या कर दी थी
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। थाना घुमान के अधीन आते गांव मधरे मेंबीती 4 मार्च की देर रात को दूध की सप्लाई करने वाले युवक पर गोलियां चलाकर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इस मामले संबंधी पुलिस अभी बोलने को तैयार नहीं है कि आखिरकार इस हत्या का कारण क्या था।
विज्ञापन

गांव मधरे का रहने वाला सरबजीत सिंह उर्फ सब्बा की पत्नी हरजीत कौर ने पुलिस को दिएबयान में बताया था कि उसका पति सरबजीत सिंह खेती के साथ घर-घर दूध सप्लाई करता था। 4 मार्च की रात को करीब साढ़े आठ बजे सरबजीत सिंह अपने मोटरसाइकिल पर घरों में दूध आदि देने का काम खत्म करके घर आया। उसने मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ा करके अभी घर का गेट ही खोला था कि पीछे से किसी ने उनको आवाज दी और जैसे ही सरबजीत ने पीछे मुड़कर देखा तो कुछ अज्ञात लोगों ने सरबजीत सिंह पर गोलियां चला दी। जब गोलियों की आवाज सुनकर पारिवारिक सदस्य घर के बाहर आए तो देखा कि सरबजीत सिंह े खून से लथपथ था। उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस संबंध में थाना घुमान के की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान के पुलिस ने लाइटों वाले चौक श्री हरगोबिंदपुर से हरप्रीत सिंह निवासी परीका और जसबीर सिंह निवासी जलोटा को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने सरबजीत सिंह की हत्या क्यों की थी, इसके बारे में पुलिस कुछ बता नहीं रही है। मामले में कुछ अहम खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें