फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडीकल कालेज में एम.बी.बी.एस में दाखिला करवाने के नाम पर 17 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 17 लाख की ठगी
विज्ञापन

गुरदासपुर। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट में दाखिल करवाने के नाम पर 17 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। सिटी पुलिस ने मामले संबंधी एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज रिपु तपन सिंह ने बताया कि प्रकाश चंद कश्यप पुत्र बेली राम निवासी हेयर विहार कालोनी जेल रोड गुरदासपुर ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि आरोपी पुरुषोत्तम लाल, रानो देवी व मनदीप कुमार निवासी जम्मू कश्मीर ने उनके बेटे शुभम कश्यप को आचार्य श्री चंद्र कालेज ऑफ मेडिकल कॉलेज जम्मू में एमबीबीएस में प्रवेश दिलवाने के लिए 17 लाख रुपये लिए थे। आरोपी न तो उनके बेटे को प्रवेश दिलवा सके और न ही पैसे वापस कर रहे हैं। पुलिस ने जांच करके आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें