फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपिटाई से तंग आकर पत्नी ने अपने भाई औैर दो बेटों संग मिलकर किया था पति का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने भाई और दो बेटों संग किया था पति का कत्ल
विज्ञापन

जीआरपी ने चारों पर केस दर्ज किया, पत्नी और एक बेटा गिरफ्तार
साल की पहली तारीख को गांव कालेनंगल के रेलवे फाटक के पास हीरा लाल का मिला था शव
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
रेलवे पुलिस बटाला ने शुक्रवार की देर शाम को पहली जनवरी को गांव कालेनंगल के रेलवे फाटक के पास हुएकत्ल की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। जीआरपी के अनुसार पड़ताल में पता चला है कि पिटाई से तंग आकर पत्नी ने अपने दोनों बेटों औैर भाई संग मिलकर अपने पति का कत्ल किया था। वहीं पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों पर कत्ल का मामला दर्ज करके पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हैं।
जीआरपी बटाला के चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि पहली 1 जनवरी 2018 को गांव कालेनंगल के रेलेवे फाटक के खुले खेतों के पास हीरा लाल (26) पुत्र कंसराज वासी संत नगर का खून से लथपथ शव मिला था। पारिवारिक सदस्यों का कहना था कि 31 दिसंबर की रात को किसी ने उसे फोन पर कहीं बुलाया था और वह अपना मोटरसाइकिल लेकर कहीं चला गया था, उसके बाद 1 जनवरी को सुबह हीरा लाल का शव गांव कालेनंगल के रेलवे फाटक पर मिला था। उस समय पुलिस ने पिता कंसराज के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर न तो हीरा लाला का पर्स मिला था औैर न ही उसका मोबाइल फोन। जीआरपी चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए पिछले सवा महीने से पूरी गहनता से जांच की जा रही थी। पुलिस को अपनी जांच में पता चला है कि हीरा लाल का कत्ल उसकी पत्नी परमजीत कौर उसके दोनों बेटे मनदीप ,लवप्रीत और साला जगतार सिंह ने किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी परमजीत कौर बेटे मनदीप को गिरफतार कर लिया है। एक अन्य बेटा लवप्रीत और साला जगतार सिंह फरार हैं। इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि कत्ल का कारण यह है हीरा लाल अक्सर अपनी पत्नी परमजीत कौर मारपीट करता था, जससे तंग आकर उक्त चारों ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें