फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरे की गाड़ियां लेकर सेवादार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तरनतारन। कस्बा गोइंदवाल साहिब स्थित कार सेवा के डेरे की गाड़ियां लेकर सेवादार फरार हो गए। वह जाते हुए 1.70 लाख की राशि भी ले गए। डेरा मुखी ने उनसे जब फोन पर संपर्क किया तो उल्टा 14 लाख रुपये की राशि मांगी।
विज्ञापन

बाबा सुबेग सिंह ने बताया कि फतेहाबाद रोड पर डेरा चरणबाग के मुख्य सेवादार के तौर पर कार सेवा करवाते हैं। इस डेरे में लुधियाना के थाना साहनेवाल के अंतर्गत आते गांव बरवाला निवासी गुरदीप सिंह करीब 6 वर्ष से बतौर चालक तैनात है। इसी डेरे में जस्सा सिंह, डीसी सिंह, सन्नी सिंह भी सेवा करते थे। 14 फरवरी को गुरदीप सिंह ने बाबा सुबेग सिंह को गाड़ियों की सर्विस और रिपेयर करवाने का जिक्र किया। गुरदीप सिंह बाई और उसके साथियों ने डेरा मुखी से गाड़ियों की रिपेयर व सर्विस के लिए 1.70 लाख की राशि ली। उक्त आरोपी दो लग्जरी गाड़ियां और एक ट्रैक्टर लेकर चले गए जो बाद में नहीं लौटे। बाबा सुबेग सिंह ने जब गुरदीप सिंह बाई को फोन करके गाड़ियां वापस लाने को कहा तो उसने 14 लाख की राशि मांगी। एएसआई बलबीर चंद ने बताया कि डेरा मुखी सुबेग सिंह के पिता बाबा जगतार सिंह के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें