फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेटी से छेड़खानी करने वाले मनचले आशिकों से भिड़ी बहादुर माँ,

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी से छेड़खानी करने वालों से भिड़ी बहादुर मां
विज्ञापन

मनचले मोटरसाइकिल छोड़ भागे, पुलिस के हवाले की बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
एक बहादुर मां अपनी बेटी से छेड़खानी करने वाले युवकों से भिड़ गई। भीड़ जुटती देखकर मनचले अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। मनचलों की बाइक पुलिस के हवाले कर दी गई। पुलिस बाइक के नंबर से आरोपियों का पता लगा रही है।
कादियां के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार को उसकी बेटी बाजार से घर आ रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवक उसकी बेटी के पीछे आए और बेटी से छेड़खानी करने लगे। बेटी भाग कर घर पहुंची और परिजनों को इस बारे में बताया। इस पर वह बेटी के साथ युवकों की तलाश में गई। दोनों युवक चौक पर खड़े थे। लड़की को देखकर दोबारा उससे छेड़खानी करने लगे। इस पर उसने पीछे बैठे बाइक सवारों को झपट लिया। दोनों खुद को छुड़ाने लगे तो युवती की मां ने उन्हें पकड़ लिया। शोर मचने पर बाजार के लोग एकत्र होने लगे। यह देखकर दोनों मनचले बाइक छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद मे मौके पर पहुंची पुलिस को बाइक सौंप दी गी। युवती की मां ने पुलिस आरोपी युवकों पर छेड़खानी का मामला दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों को डीटीओ के कार्यालय में बाइक के नंबर की डिटेल निकलवाने के लिये भेजा गया है। जानकारी मिलते ही युवकों को पकड़ कर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें