फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाईकल को चपेट में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक को लिया चपेट में, एक की मौत
विज्ञापन

गुरदासपुर। कस्बा कलानौर के बस अड्डे के पास कलानौर डेरा बाबा नानक मार्ग पर वीरवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान थानेदार जगीर सिंह निवासी दोस्तपुर के छोटे भाई कश्मीर सिंह (46) की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी भाभी परमजीत कौर गंभीर रुप में घायल हो गई। जिसको तुरंत कलानौर अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस थाना कलानौर ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस थाना कलानौर को दिए बयान में सुरजीत सिंह पुत्र बिशंबर सिंह वासी दोस्तपुर ने बताया कि उसका भाई कश्मीर सिंह और भाभी परमजीत कौर बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के विवाह पर जा रहे थे। उनको बस अड्डे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण कश्मीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी भाभी परमजीत कौर बुरी तरह से घायल हो गई। उधर ट्रक चालक घटना स्थल से ट्रक को छोड़ कर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही थाना कलानौर की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल परमजीत को अस्पताल में भर्ती करवाया। जबकि मृतक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई सुरजीत सिंह के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें