तीन हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
गुरदासपुर। विजिलेंस ने रेवेन्यू हलका शाहपुर गुराइयां में तैनात पटवारी हरप्रीत सिंह और बिचौलिए सुखदेव राज को तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है।
डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि पटवारी हरप्रीत सिंह और सुखदेव राज को शिकायतकर्ता तरलोक सिंह निवासी शाहपुर गुराइया की शिकायत पर तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को दी शिकायत में आरोपी लगाया कि उक्त पटवारी ने उनकी जमीन का इंतकाल करने के बदले 3000 रुपये की मांग की थी। विजिलेंस ने शिकायत की पड़ताल के बाद उक्त पटवारी और उसके बिचौलिए को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में रिश्वत लेते पकड़ लिया। उसके खिलाफ अमृतसर स्थित विजिलेंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।