फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की अलमारी के ताले तोड़ सोने के जेवरात चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से जेवर चुराने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने किया तीन पर मामला दर्ज, अन्य दो आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। चोरों ने एक घर की दीवार फांदकर अलमारी के ताले तोड़कर सोने के जेवरात और कुछ नकदी चोरी कर ली। घर की मालकिन के बयान पर थाना सिविल लाइन ने तीन आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिये बयान में बलविंदर कौर निवासी तेलियांवाल अलीवाल रोड़ बटाला ने बताया है कि वह अपने बेटे हरप्रीत सिंह के साथ करीब 6 बजे अपनी कार पर कस्बा अलीवाल में किसी रिश्तेदार को मिलने गई थी। करीब रात के 10 बजे वह घर वापस आई। उसने घर का मेन गेट खोला तो अंदर से किसी चीज के गिरने की आवाज आई। आवाज सुनकर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया और शोर सुन कमरों में घुसे तीनों आरोपी दीवार फांदकर भाग खड़े हुये। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का टूटा हुआ था और 7 ग्राम की सोने की दो अंगुठियां, 4 ग्राम की एक ओर रिंग, एक घड़ी और 4 हजार तीनों आरोपी चुरा कर ले गये थे। एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि बलविंदर कौर के बयान पर लवप्रीत सिंह निवासी गांव धोलपुर, रवि और लक्की निवासी गांव सुनैया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें