फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद तथा पुरानी रंजिश के चलते काग्रेंसी पाषर्द ने आजाद पाषर्द पर तीन गोलियां चलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस काउंसिलर ने आजाद पार्षद पर चलाईं गोलियां
विज्ञापन

थाना सिटी पुलिस ने कांग्रेस पार्षद और उसके साथ पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। जेल रोड पर शनिवार की रात रंजिश के चलते कांग्रेसी पार्षद ने साथी के साथ मिलकर आजाद काउंसिलर पर फायरिंग कर दी। थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित पार्षद के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज शाम लाल ने बताया कि वार्ड नंबर 21 के आजाद पार्षद सुधीर महाजन ने शिकायत दी कि शनिवार की रात लगभग 11.30 बजे वह अपने दोस्त के साथ जेल रोड की तरफ से एक रेस्टोरेंट से खाना खाकर मोटर साइकिल पर आ रहा था। रविदास चौक से कुछ आगे पीछे से एक कार में वार्ड नंबर 15 का कांग्रेसी पार्षद संजीव अग्रवाल उर्फ बांटू व उसका दोस्त परमिंद्र सिंह सोढी आए। पार्षद बांटू ने मुझे पर गोली चला दी। दो गोली मेरे कान के पास और एक सिर के ऊपर से निकल गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी पार्षद संजीव अग्रवाल व उसके दोस्त परमिंद्र सोढ़ी पर कई धाराओं केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया गया दोनो के बीच रात करीब आठ बजे सिंधी होटल के बाहर भी तकरार हुई थी। उस वक्त लोगो ने बीच बचाव कर दोनो को वहां से भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुधीर महाजन आजाद पार्षद के अनुसार कुछ दिन पूर्व उसके रिश्तेदार ने सदर बाजार में दुकान खरीदी थी। इस दुकान के पीछे कांग्रेसी पार्षद बांटू के भाई अनिल अग्रवाल का मकान। मकान से साथ दुकान है। मै कुछ दिनों से उक्त दुकान की मरम्मत करवा रहा हूं। मरम्मत का काम शुरू हुआ है तब से ही आरोपी के भाई की ओर से किसी न किसी बात को लेकर हमसे झगड़ा चल रहा है। पहले मेरे मिस्त्री की पिटाई कर सिर फोड़ दिया गया। इस संबंधी 6 जून को घायल मिस्त्री हैप्पी निवासी गांव नारदां ने पुलिस को शिकायत दी थी। इस संबंधी मैने अपने स्तर पर भी शिकायत दी हुई है। सुधीर महाजन के अनुसार पहले इसी दुकान का सौदा आरोपी के भाई अनिल अग्रवाल के साथ हुआ था, पर किसी कारण सिरे नही चढ़ा। इसके बाद यह दुकान मेरे रिश्तेदारों ने खरीद ली। तभी से ही मेरे साथ रंजिश चल रही है, जिसके चलते संजीव बाटू ने गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें