फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 9 लाख रुपए ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर नौ लाख ठगे
विज्ञापन

सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सभी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले सात आरोपियों के खिलाफ कलानौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं और सभी दूर दराज के जिलों के हैं। उन्होंने तीन लोगों से नौ लाख की ठगी की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि गांव मौड़ के मलकीयत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह, दलजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह और खेमराज पुत्र बलजीत राज ने पुलिस को 12 दिसंबर 2017 को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनसे विदेश दक्षिण कोरिया भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति तीन लाख कुल नौ लाख रुपये लिए गए। उन्हें न तो विदेश भेजा गया और न ही उनके पैसे वापस किए जा रहे हैं। उक्त शिकायतकर्ताओं ने बताया कि नौ लाख की राशि उन्होंने 27 सितंबर 2017 को वरिंदर कुमार, जसबीर सिंह, विनायक सभी निवासी सरहिंद जिला फतेहगढ़ साहिब, संदीप सिंह, नरेश कुमार निवासी कनाल माजरा जिला रोपड़, प्रदीप कुमार जला जगाधरी (जमुनानगर) और सुरेंद्र कुमार निवासी बाजवा कालोनी गुरदासपुर ने लिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें