फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में व्यापारी की डेयरी पर छापा, सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में व्यापारी की डेयरी पर छापा, सैंपल भरे
विज्ञापन

गुरदासपुर में सिंथेटिक पनीर की फैक्ट्री चलाने के आरोप में गिरफ्तार है व्यापारी
एक अन्य दुकान पर भी विभाग ने भरे सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
गुरदासपुर में सिंथेटिक पनीर की फैक्ट्री चलाने के आरोप में गिरफ्तार व्यापारी टेक चंद सैनी की शहर स्थित डेयरी में शुक्रवार को प्रशासन ने दबिश दी। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने ढाकी में राष्ट्रीय डेयरी पर छापामारी की। इस दौरान टीम ने डेयरी से पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। इसके अलावा ढाकी में ही एक अन्य मिठाई की दुकान से भी टीम ने मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

टीम में शामिल सहायक फूड कमिश्नर राजिंदर पाल और फूड सेफ्टी अफसर सिमरत कौर ने बताया कि सैंपल लेकर भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ शिव कुमार और रविंदर सैनी भी मौजूद थे। टेक चंद सैनी निवासी पठानकोट की गुरदासपुर में पनीर फैक्ट्री पर प्रशासन ने छापामारी कर सिंथेटिक पनीर बरामद किया था। इसके बाद टेक चंद सैनी को गिरफ्तार भी किया गया। शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान डेयरी पर टेक चंद सैनी का बेटा सुशील सैनी मौजूद था। सुशील सैनी ने बताया कि उनकी ओर से सालों से यह काम चलाया जा रहा है। पहले कभी किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


फोटो -3- पठानकोट में टेक चंद सैनी की डेयरी पर छापामारी कर सैंपल भरते व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें