फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी इलेवन और जेकेडी अकादमी ने जीते मैच

Sat, 10 Dec 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में मैच शुरू होने से पहले मैदान में मौजूद खिलाड़ी व क्लब सदस्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की ओर से कराए जा रहे 38वें ओपन पंजाब डी-20 क्रिसमस क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन शनिवार को दो मैच खेले गये।
विज्ञापन


पहले मैच में धोनी इलेवन ने तलवाड़ा टाउन इलेवन को 10 रन, दूसरे मैच में जेकेडी अकादमी ने नंदा इलेवन को 25 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईटीओ केवल शर्मा ने मैच का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने क्लब को 5100 रुपये दिए। पहले मैच में धोनी इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154 रन बनाए।

तलवाड़ा टाउन की टीम 20 ओवर में 144 रन ही बना पाई। धोनी इलेवन के कप्तान धोनी ने 51 गेंदों में 2 छक्के व 7 चौकों की मदद से 55 रन बनाने पर मैन आफ दि मैच दिया गया। 
विज्ञापन


दूसरे मैच में जेकेडी अकादमी ने नंदा इलेवन को 25 रनो से हराया। जेकेडी अकादमी के खिलाड़ी निखिल को नाबाद 15 रन बनाने व 3 विकेट लेने पर मैन आफ दि मैच दिया गया। अंपायर की भूमिका अरविंदर सिंह मुन्ना, राकेश गौरी, राकेश भटटी व बब्बू ने निभाई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि केवल शर्मा ने कहा कि खेलों का मनुष्य जीवन में अहम स्थान है। युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। इस मौके पर डॉ. गुरबख्श चौधरी, एसएस बावा, विजय पासी, मोहन चंचलानी, संजय सरीन, शशी बावा, संजू गुप्ता, डॉ. रमन महाजन, आरएल सोनी, पारस पुरी, अमन शर्मा, विनोद डोगरा, बब्बू, तरसेम धीमान, रमण महाजन, केवल शर्मा, रजनीश हंस, कपिल बहल, सुनील, देवराज, आरएल सोनी, जतिन वालिया मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें