डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर फिरोजपुर और दिल्ली ने जारी किए संयुक्त आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बिना टिकट सफर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और सफर के दौरान भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए रेल विभाग ने शिकंजा कस दिया है। इसके लिए रेल डिवीजनल मैनेजर फिरोजपुर और डिवीजनल मैनेजर दिल्ली ने आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में तीन रेल गाड़ियों पर चलने वाला टिकट चेकिंग स्टाफ बदल दिया है।
जानकारी के मुताबिक अमृतसर और मुंबई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल) के बीच चलने वाली गाड़ी सख्या 11057-11058 रेल में डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर, दिल्ली का स्टाफ यात्रियों के टिकट चेक करता था। जिसे आदेश जारी कर ट्रेन पर यात्रियों के टिकट चेकिंग डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर, फिरोजपुर के तहत स्टाफ को यह जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह अमृतसर रेलवे स्टेशन मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12903-12904 फिरोजपुर डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर तहत मुस्तैद स्टाफ यात्रियों के टिकटों की चेकिंग करता था। फिरोजपुर डिवीजनल मैनेजर तथा दिल्ली डिवीजनल मैनेजर ने इसे लेकर संयुक्त आदेश जारी कर अमृतसर-मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या पर सफर करने वाले यात्रियों की टिकटों की चेकिंग अब दिल्ली डिवीजन का स्टाफ करेगा।
इसके अलावा दिल्ली-अमृतसर-पठानकोट और पठानकोट-अमृतसर-दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 22429-22430 के लिए भी इसी तरह के आदेश जारी किए गए हैं। दिल्ली-पठानकोट-दिल्ली ट्रैक के बीच दिल्ली डिवीजन का टिकट चैकिंग स्टाफ काम करता था। अमृतसर-पठानकोट-अमृतसर बीच इस गाड़ी में यात्रियों की टिकट चैकिंग फिरोजपुर डिवीजन का स्टाफ मुस्तैद रहता। मगर नए आदेशों के मुताबिक फिरोजपुर डिवीजन के तहत पठानकोट हेडक्वार्टर का स्टाफ यात्रियों की टिकटों की चैकिंग करेगा।
बाक्स ...
ट्रेन नंबर 11057 -11058 छत्रपति शिवाजी महाराज टरमिनल - अमृतसर-मुंबई
ट्रेन नंबर 12903 -12904 गोल्डन टैंपल मेल अमृतसर मुंबई सेंट्रल
ट्रेन नंबर 22429 -22430 दिल्ली-अमृतसर-पठानकोट पठानकोट-अमृतसर-दिल्ली
रविंदर शर्मा