रिंकू तिवारी ने खुद खर्च कर लिए थे पैसे, जमा करवाने से बचने के लिए किया ड्रामा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस जिला की पुलिस ने बुधवार को पंडोरी गांव के पास चार लाख रुपये की लूट किए जाने के ड्रामे का वीरवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मूल रूप से यूपी निवासी व हाल में पंडोरी के रिंकू तिवारी को काबू कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी और कंपनी का पैसा गबन करने का केस दर्ज कर लिया। यह जानकारी एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह ने वीरवार को यहां दी।
एसएसपी सिंह ने बताया कि रिंकू तिवारी ने छह सितंबर की दोपहर कंबो थाने में उसके साथ 4 लाख रुपये की लूट किए जाने की सूचना दी थी। उसने बताया था कि 5 फैक्टि्रयों से पैसे इकट्ठे कर वेरका दफ्तर में जमा करवाता है, जो दिल्ली कंपनी को भेजे जाते हैं। रिंकू ने बताया कि छह सितंबर की दोपहर अपनी मोटरसाइकिल से 12.42 बजे गोपी कृष्णा कंपनी 1.54 लाख 400 रुपये, ट्रेडिंग कंपनी से 1 लाख 50 हजार रुपये, त्रिदेव इंद्रपा रिम से 27 हजार 500 रुपये, 55 करेशन से 40 हजार रुपये, सिमरन इंडस्ट्री से 50 हजार रुपये लिए।
उन्होंने बताया कि आरोपी रिंकू ने पुलिस को बताया कि वह उक्त राशि (4 लाख) लेकर वेरका दफ्तर में जमा करवाने जा रहा था। जब वह पंडोरी गांव से कुछ आगे गया तो वहां पहले से मोटरसाइकिल पर खड़े चार युवकों ने उसे धक्का मार कर गिराया और उसके पैसों वाला बैग लेकर फरार हो गए। रिंकू के कपड़ों और मोटरसाइकिल को दुरुस्त पाया, तो संदेह के आधार पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने खुलासा किया कि उक्त कलेक्शन 20-25 दिनों की थी, जो वह खर्च कर चुका था। कंपनी में पैसे जमा करवाने के बचने के लिए लूट का झूठा ड्रामा कर दिया।
- फोटो