अमृतसर में ड्रग व हथियार तस्करी मॉड्यूल पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमापार ड्रग्स और हथियार तस्करी से जुड़े एक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.108 किलोग्राम हेरोइन, 4 अत्याधुनिक पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। इनके माध्यम से ड्रग्स और हथियारों की खेप मंगवाई जाती थी, जिन्हें आगे पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस संबंध में थाना कैंट, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।