फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों को दबाने के लिए साजिशें देश के लिए घातक : ज्ञानी हरप्रीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा है कि तत्कालीन सरकारों द्वारा अल्पसंख्यकों को दबाने के लिए रची साजिशें देश के लिए घातक सिद्ध हुई। गुरुकाल के इतिहास का स्मरण करते हुए जत्थेदार ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की जिस समय शहादत हुई, उस समय औरंगजेब ने एक साजिश के अधीन गैर मुस्लिमों को दबा रहा था। नौवें गुरु ने जबरी धर्म परिवर्तन का विरोध किया और मानवीय अधिकारों की रक्षा के लिए शहादत दी। देश के मौजूदा हालत भी कुछ ऐसा ही दृश्य पेश कर रहे हैं। केंद्र सरकार एक धर्म का राष्ट्र स्थापित करने की नीति पर काम कर रही है। उसकी यह नीति देश के लिए नुकसानदेह होगी।
विज्ञापन

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह गुरुद्वारा श्री बाबा बकाला साहिब के नजदीक स्टेडियम में 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित धार्मिक समागम में उपस्थित संगत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के भीतर अलग-अलग धर्मों, रीति-रिवाजों व समुदाय के लोग सदियों से रहते आए हैं। इन सभी की धार्मिक व सामाजिक आजादी के साथ-साथ उनके अधिकार गुरु साहिबान द्वारा बताए मार्ग के अनुसार सुरक्षित रहने चाहिए। गुरु तेग बहादुर साहिब ने वैराग्य व त्याग को नए ढंग से परिभाषित किया और समाज को जीवन यापन की कला सिखाई।
इस अवसर पर एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने समाज की बेहतरी के लिए जो मार्गदर्शन दिया, वह दुनिया के धार्मिक इतिहास में विशेष स्थान रखता है। सिख विचारधारा में नौवें गुरु साहिब जी का मानवता को ऊंचा उठाने वाला फलसफा दुनिया की अगुवाई करता है। 400 वें प्रकाश पर्व पर गुरु साहिबान की विचारधारा को उभारना व अपनाना ही उनके प्रति सच्चा समर्पण है। एसजीपीसी पूरे साल उनकी शिक्षाओं व फलसफे का प्रचार करेगी और 20 मार्च को अमृतसर से दिल्ली के लिए सजाया जाने वाला नगर कीर्तन अलौकिक होगा।
विज्ञापन

गुरुबाणी आधारित जीवन यापन करे संगत : ज्ञानी जगतार सिंह
इस अवसर पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने संगत को गुरुबाणी के आधार पर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। दमदमी टकसाल के मुखिया बाबा हरनाम सिंह खालसा, एसजीपीसी के महासचिव एडवोकेट भगवंत सिंह स्यालका ने कहा कि प्रकाश पर्व पर दमदमी टकसाल का पूरा सहयोग मिलेगा। दल बाबा बिधि चंद के मुखी बाबा अवतार सिंह सुरसिंघ वाले, बाबा सेवा सिंह खडूर साहिब वाले ने भी संगत को संबोधित किया। सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के रागी सिंहों ने गुरुबाणी का कीर्तन कर संगत को गुरु चरणों के साथ जोड़ा। एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने सभी गण्यमान्यों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें