फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली: अमृतसर में आप सरकार पर बरसे नेता, पार्टी प्रदेश प्रधान और प्रभारी नहीं पहुंचे

Thu, 26 Nov 2026 02:08 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

रैली में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
अमृतसर में कांग्रेस की संविधान रक्षा रैली में पहुंचे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के हलका वेस्ट में संविधान बचाओ रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। रैली में कांग्रेस के सह-प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर, पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान सुखविंदर सिंह बंडाला और विधायक प्रताप सिंह बाजवा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और पंजाब में आप सरकार के शासन के दौरान आज कांग्रेस को संविधान बचाने के लिए खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस संघर्ष कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रधान परगट सिंह और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट नहीं पहुंच सके। वहीं जिलाध्यक्ष सौरभ मदान मिट्ठू ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस का मकसद 2027 में सरकार बनाना है। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका, जोगिंदर पाल, हरमिंदर गिल, सुनील दत्ती और संजीव अरोड़ा ने भी शिरकत की। बाबा बकाला साहिब, तरनतारन, पट्टी, गुरदासपुर और पठानकोट के पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ रैली में पहुंचे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें