फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में सीमा पार से आई हथियार-नशे की खेप: 18.9 किलो ड्रग्स और राइफल बरामद, पुलिस-बीएसएफ को सफलता

Thu, 26 Nov 2026 10:31 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

घरिंडा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान कुल 18 किलो 973 ग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए गए। इनमें 9 किलो 333 ग्राम हेरोइन और 9 किलो 640 ग्राम आइस ड्रग शामिल है। इसके अलावा एक राइफल, पिस्तौल की मैगजीन, कारतूस और एक टूटा हुआ ड्रोन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
drugs ड्रग्स - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे घरिंडा क्षेत्र में बीएसएफ और पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव अटारी के पास डिफेंस क्षेत्र में खेत से एक संदिग्ध पैकेट और टूटा हुआ ड्रोन बरामद हुआ। पैकेट की जांच करने पर उसमें से 4 किलो 950 ग्राम आइस ड्रग मिली। इसी तरह घरिंडा क्षेत्र के सरकारी बाग के पास तलाशी के दौरान झाड़ियों में पड़ा सफेद रंग का पैकेट मिला। प्रीकर्सर केमिकल डिटेक्शन किट से जांच करने पर उसमें आइस ड्रग होने की पुष्टि हुई। इसका वजन पैकिंग सामग्री सहित 5 किलो 15 ग्राम था।

सीमा क्षेत्र में बीएसएफ की ओर से की गई अन्य कार्रवाई में गांव रणिके के पास बीओपी काहनगढ़ इलाके से 5 किलो 13 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में रणिके निवासी जोबन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, बीओपी राजाताल के पास से 4 किलो 320 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में कवलजीत सिंह निवासी महावा और विशाल सिंह उर्फ रसल सिंह निवासी ताजे चक को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो मोबाइल फोन, 400 रुपये और पैकिंग सामग्री भी बरामद की गई।
विज्ञापन

हथियारों की बरामदगी के मामलों में गांव अटारी के पास खेत से एक 30 बोर की गफ्फार राइफल, दो खाली मैगजीन और 30 बोर के 50 कारतूस मिले। 

इसके अलावा बीएसएफ की ओर से पुलिस को सौंपे गए अलग-अलग पैकेटों की जांच में ईगल मॉडल की 30 बोर पिस्तौल की मैगजीन व कारतूस तथा सर्बिया निर्मित जस्तावा आर्म्स की 7.62 एमएम पिस्तौल बरामद की गई।
विज्ञापन


इन सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है, ताकि पता चल सके कि यह सारी खेप किन लोगों ने उठाकर ले जानी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें