गुरदासपुर में तहसीलदार को मांग पत्र सौंपते कांग्रेसी।
- फोटो : amarujala
जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीसी कार्यालय के समक्ष बादल परिवार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी बादल परिवार पर जमकर बरसे।
अगुवाई कर रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रमन बहल ने आरोप लगता हुए कि बादल परिवार ने प्रेस आजादी पर हमला कर अपनी नाकामियों को छुपाने की कोशिश की है। प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। कोई सरकार प्रेस को खत्म नही कर सकती।
आरोप लगाया बादल परिवार और बिक्रमजीत मजीठिया ने पंजाब में केबल नेटवर्क पर कब्जा कर रखा है। इस मौके पर मास्टर शशी, पार्षद ओम प्रकाश शर्मा, सुच्चा सिंह, ओंकार सिंह बाजवा, गुरवीर राजू, नीरज सल्होत्रा, दर्शन महाजन, अजय कुमार मौजूद थे।