फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा कारोबारियों का पर्दाफाश न किया तो कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : अनिल विज

Thu, 27 Oct 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
विज्ञापन
पठानकाेट के जिला कांग्रेस प्रधान अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गत दिवस पकडे़ सभी नशा तस्करों के नाम पुलिस ने जनता के सामने नहीं रखे हैं।
विज्ञापन


अकाली-भाजपा गठबंधन के राज में नशा तस्करी जोरों पर है और सरकार इसे नकार रही है। उक्त बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल विज ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पठानकोट में बिना किसी लोकल व्यक्ति के शामिल हुए बिना यह मुमकिन नहीं है। पुंछ और गुरदासपुर के युवकों से पठानकोट में 1 किलो हेरोइन बरामद करना कोई संयोग नहीं बल्कि इस बात की ओर इशारा करता है कि यहां भी कई लोग इस धंधे से जुडे़ हैं।
विज्ञापन


इनमें कई सत्ताधारी दल के नेता भी हैं। धीरा व मामून में इसका ठीक ठाक नेटवर्क है। लोकल नेताओं के दबाव में पुलिस इन लोगों पर कार्रवाई करने से कतराती है। उक्त लोग सत्ताधारी नेताओं की शरण में पठानकोट का भविष्य बर्बाद करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे। सत्ताधारी नेताओं को भारी फंड मिलता है, जिसके चलते वह इन पर कार्रवाई नहीं होने दे रहे और पुलिस भी इनको जेल में बंद करने के बजाय शेल्टर देने को अपनी ड्यूटी समझ रहे हैं।
विज्ञापन


विज ने मांग करते कहा कि अगर पुलिस ने उक्त नशा कारोबारियों का पर्दाफाश नहीं किया तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें