पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस हाईकमान उन्हें फेल बता रही है। पंजाब सरकार के विधायक और मंत्रियों के रिश्वतखोर होने की बात पर ही हाईकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को 18 सूत्रीय कार्यक्रम बनाने को कहा है। हरसिमरत कौर बादल ने ये बातें रविवार को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से कहीं।
हरसिमरत कौर ने कहा कि कैप्टन ही अपने विधायकों और मंत्रियों को भ्रष्ट बता रहे हैं। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक साल में किसानों के साथ जो किया वो सभी के सामने है। कांग्रेस से किसानों को सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं। परंतु पार्टी किसानों का मुद्दा उठाने की बजाय अपने ही मसलों में उलझी हुई है।