फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: कांग्रेस ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Mon, 28 Sep 2026 06:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

अमृतसर। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कंपनी बाग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अमृतसर शहरी के अध्यक्ष सौरभ मदान मिंट्ठू ने की।
विज्ञापन

कांग्रेस ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने मतदाता सूचियों में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे पात्र मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। पार्टी ने एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें