फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पंजाब सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ उतरे कॉलेजों के अध्यापक

Fri, 02 Jun 2023 07:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षाओं का बहिष्कार कर किए रोष प्रदर्शन, कामन दाखिला पोर्टल रद्द करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। पीसीसीटीयू व ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर कालेजों के अध्यापक कामन दाखिला पोर्टल व अन्य मांगों को लेकर संघर्ष के मैदान में उतर आए। तीसरे दिन भी अध्यापकों ने कक्षाओं व परीक्षाओं का बहिष्कार कर कालेज प्रांगण में धरने देकर पंजाब सरकार की अध्यापक व निजी कालेजों की विरोधी नीतियों की निंदा की।

पीसीसीटीयू के महासचिव प्रो गुरदास सिंह सेखों ने प्रदर्शनकारी अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि कालेज अध्यापकों ने परीक्षाओं का बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी है। पंजाब के सभी निजी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त कॉलेजों में धरने आयोजित किए जा रहे है। हालांकि, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर और पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला सहित राज्य के विश्वविद्यालयों ने परीक्षा के संचालन के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था की है। इससे छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वैकवैकल्पिक परीक्षा व्यवस्था लागू करके विश्वविद्यालयों के वीसी भी अपना अध्यापक विरोधी चेहरा बेनकाब कर रहे है।
विज्ञापन


डा. माहल सिंह प्रिंसिपल खालसा कालेज, डॉ. अमरदीप गुप्ता प्रिंसिपल डीएवी कॉलेज अमृतसर ने भी धरने को संबोधित किया और कहा कि कैसे यह केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल पंजाब में कॉलेजों के भविष्य को नष्ट कर देगा और उच्च शिक्षा में काम करने वाले तथाकथित निजी संस्थानों के प्रबंधकों की मदद करेगा। उन्होंने कॉलेजों पर पोर्टल पर जाने का दबाव बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग की भूमिका की भी आलोचना की, उन्होंने कहा कि विभाग का यह पूरी तरह से अनैतिक रवैया है, जिसे शिक्षक वर्ग सहन नहीं करेगा। सरकार धमका रही है कि जो कालेज पोर्टल फाॅलो नहीं करेंगे, उनको अनुदान नहीं मिलेगा। उन्होंने राज्य सरकार से पंजाब में उच्च शिक्षा को बचाने के लिए जेएसी के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से मुद्दे को हल करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


कालेज अध्यापकों की हड़ताल के चलते तीसरे दिन भी अमृतसर में शिक्षण कार्य बंद रहे। अमृतसर के सभी कॉलेजों डीएवी कॉलेज अमृतसर, बीबीके डीएवी कॉलेज, डीएवी कॉलेज एजुकेशन, खालसा कॉलेज, खालसा कॉलेज फॉर वुमन, खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, एसएन कॉलेज, हिंदू कॉलेज और एसडीएसपी कॉलेज रईया सहित संबंधित कॉलेजों में अध्यापकों ने हड़ताल कर सरकार के खिलाफ धरने दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें