फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में खूनी झड़प, एक की मौत, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना खालड़ा के अंतर्गत आते गांव मद्दर मथरा भागी में खेतों को पानी लगाने के लिए डाले गए सीमेंटेड पाइप (पोरे) को लेकर खूनी झड़प हो गई। झड़प में 55 वर्षीय जोगिंदर सिंह की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव मद्दर मथरा के रहने वाले रछपाल सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि खेतों में पानी लगाने के लिए पोरे डाले गए थे। इसका पंचायत ने विरोध किया था। विरोध पर रछपाल सिंह के गुट ने पोरे बंद कर दिए। शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे उसका पिता जोगिंदर सिंह व अन्य लोगों के साथ खेतों में काम कर रहा था। इस दौरान तलवारें, बेसबाल बेट, लाठियां व अन्य हथियार लेकर दूसरे गुट के लोग वहां पहुंच गए। आरोपियों ने हमला कर दिया।
जवाब में दूसरे गुट ने भी लाठियां और तलवारें चलाई। झगड़े में रछपाल के पिता जोगिंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई और इसी गुट के जोगिंदर सिंह, बिक्कर सिंह, सुखदेव सिंह, बलविंदर सिंह व जसपाल सिंह, बलकार सिंह घायल हो गए। वहीं, दूसरे गुट के मंजीत सिंह, शीतल सिंह, सरवन सिंह व लाभ सिंह भी घायल हुए हैं। भिखीविंड के डीएसपी राजबीर सिंह व थाना खालड़ा के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को खेमकरण के अस्पताल में भर्ती करवाया। डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि जोगिंदर सिंह के बेटे रछपाल सिंह के बयान पर मंजीत सिंह, शीतल सिंह, सरवन सिंह, लाभ सिंह, जस्सा सिंह, दर्शन सिंह, गुरभेज सिंह, लवप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें