फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी की घटनाओं में आरोपियों की मौत की हो सीबीआई जांच: लक्ष्मी कांता चावला

Tue, 02 May 2023 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। मोरिंडा स्थित गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में बेअदबी करने के आरोपी जसबीर सिंह की मौत के मामले में पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री व श्री दुर्ग्याणा मंदिर प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मी कांता चावला ने कहा कि घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। जिस व्यक्ति को चार दिन रिमांड में रखा, उसकी बहुत ज्यादा पिटाई की गई, उसे अस्पताल रखने के स्थान पर जेल में भेज दिया और जेल में जाने के दो तीन दिन बाद ही उसकी मौत हो जाए, इससे यह आशंका होती है कि आरोपी जसबीर सिंह को पिटाई से इतनी ज्यादा चोटें लग चुकी थीं, जिससे उसकी मौत हो गई। इसे साधारण बीमारी और मौत समझकर छोड़ देना सरकार पर कई प्रश्न चिह्न पैदा करेगा। इसलिए अच्छा है कि इस केस की जांच सीबीआई से करवाकर सही स्थिति देश के सामने लाएं। यूथ पावर ऑफ पंजाब व जत्थे सिर लत्थ खालसा के मुखी परमजीत सिंह अकाली ने कहा कि जब भी बेअदबी की घटनाओं के आरोपियों को पुलिस के हवाले संगत पकड़ कर करवाती है तो कुछ दिनों के बाद ही, आरोपियों की मौत का समाचार सुनने को मिलता है। जो शंका पैदा करता है। अखिल भारत हिंदू महासभा के नेता एडवोकेट गगन भाटिया और अकाली दल के नेता जगविंदर सिंह जग्गा ने कहा कि सच सामने आना चाहिए।
विज्ञापन

बेअदबी के आरोपी के अंतिम संस्कार की सभाओं में न हों शामिल: जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह
तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह ने सिख संगत से मोरिंडा बेअदबी के आरोपी की मौत के अंतिम संस्कार में शामिल न होने की अपील की है। जत्थेदार रघुबीर सिंह ने कहा कि सिख समुदाय को इसमें शामिल नहीं होना चाहिए। कोई भी गुरुद्वारा प्रबंधक या परिवार उन्हें श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप पाठ करने के लिए न दे। कोई भी पाठी व ग्रंथी अरदास न करे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें