फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से लौटे एक व्यक्ति से 234 ग्राम सोना पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई से लौटे एक व्यक्ति से 234 ग्राम सोना पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम कमिश्नरेट के एयर इंटेलिजेंस विंग के अधिकारियों ने दुबई से लौटे एक व्यक्ति से 234 ग्राम पकड़ा है। यात्री अपने सामान में छुपाकर तस्करी करने का प्रयास कर रहा था, कि अधिकारियों ने सामान की जांच के दौरान यह बरामदगी की।
विज्ञापन

कस्टम कमिश्नरेट के संयुक्त कमिश्नर बलबीर सिंह मांगट के मुताबिक यह यात्री 7 जनवरी को दुबई से भारत पहुंची स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी 711 में सवार होकर यहां पहुंचा था। यात्रियों के सामान की जांच की जा रही थी कि अधिकारियों ने एक यात्री के चेहरे पर कुछ घबराहट देखी तो उसके सामान को अलग कर लिया। यात्रियों के सामान की चेकिंग के बाद उसमें संदिग्ध वस्तु के संकेत मिले। इसके बाद अधिकारियों ने सामान की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद सामान वाली ट्रॉलियों के रोड निकालकर चेक किए तो पाया कि वह उनके अंदर रेडियम कोटेड करके सोने की तस्करी का प्रयास कर रहा था। बरामद सोने की कीमत 1164150 रुपये आंकी गई है, जिसे जब्त करने के साथ ही यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें