फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावन सरोवरों के जल सप्लाई स्रोत की कार सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर स्थित पूल तारांवाला के साथ बहने वाली अपरबारी दोआबा नहर से सचखंड श्री हरमंदिर साहिब सहित पांच एतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान के पावन सरोवरों को जल की सप्लाई करने के मुख्य स्रोत (होद) की कार सेवा खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुई। यह स्रोत 185 फुट लंबा, 55 फुट चौड़ा व 15 फुट गहरा है। पांच एतिहासिक सरोवरों सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब, गुरुद्वारा श्री बिबेकसर साहिब, गुरुद्वारा श्री कौलसर साहिब व गुरुद्वारा श्री संतोखसर साहिब के सरोवरों में सप्लाई से पहले अपरबारी दोआबा नहर का पानी जालियों से छानकर एकत्रित किया जाता है। होद से आठ किमी की दूरी पर स्थित स्थित घी मंडी पर बनाई गई हंसली से पांच सरोवरों में सप्लाई होती है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 37 वर्षों से इस होद की कार सेवा नहीं हुई थी। इस कारण होद के भीतर कई फुट गहरी कई व गाद जम गई थी। कार सेवा के संत बाबा अमरीक सिंह ने इस होद की कार सेवा के लिए प्रयास किये, जिसे एसजीपीसी ने मंजूरी दे दी। कार सेवा से पहले सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी सिंहों ने गुरबाणी कीर्तन किया और मुख्य अरदासी भाई सुल्तान सिंह ने अरदास की।
संगत सेवा कर पुण्य प्राप्त करे : बाबा अमरीक सिंह
बाबा अमरीक सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस वाटर टैंक की कार सेवा दो-तीन दिन में पूरी कर ली जाएगी। संगत से अपील करते हुए बाबा अमरीक सिंह ने कहा कि इस होद की कार सेवा में भाग लेकर वह पांच सरोवरों की कार सेवा करने के पुण्य के भागी बनें। बाबा अमरीक सिंह ने माधोपुर से लेकर इस होद तक नहर की सफाई की और लोगों को समझाया कि नहर का पानी सिखों के पांच धार्मिक महत्व के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के सरोवर को सप्लाई होता है। इसलिए नहर में गंदगी न फैलाई जाए। नहर किनारे स्थित कई गांवों के लोगों ने इस पर अमल भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें