फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Wed, 25 Oct 2023 05:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी से दो कारें बरामद, पूछताछ के बाद तीन अन्य की भी हुई पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सिविल लाइन की पुलिस ने शहर में कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से दो स्विफ्ट डिजायर कारें बरामद की हैं। यह जानकारी एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने दी। आरोपी से पूछताछ के बाद तीन अन्य की भी पहचान हो गई है।
विज्ञापन


एसीपी खोसा ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदासपुर बटाला के सिविल लाइन थाने के इलाका निवासी मोहित काका के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि आरोपी मोहित की पुलिस रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान बटाला के प्रेम नगर बोहड़ वाला निवासी बॉबी मेहरा, बटाला के मान नगर निवासी अजय उर्फ अजू व करण खैहरा के रूप में की गई है। सिविल लाइन थाने की प्रभारी खुशबू शर्मा ने बताया कि लूट की दो कारों समेत काबू किए गए मोहित काका के खिलाफ पहले से ही हत्या प्रयास के एक मामले समेत 3 अपराधिक केस मामले दर्ज हैं। यह तीनों केस सिविल लाइन बटाला थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें