फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने वर्करों पर जेटली को नहीं भरोसा : कैप्टन

Fri, 18 Apr 2014 08:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली का पहले ही अपने अमृतसर के वर्करों और समर्थकों से भरोसा उठ चुका है। यही कारण है कि उन्होंने बाहर से लोग बुलाने शुरू कर दिए हैं। अमृतसर दक्षिणी विधानसभा हलके के सुल्तानविंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कैप्टन ने जेटली के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर की, जिन्होंने कहा था कि कई आरएसएस और भाजपा वर्करों के अलावा कुछ फिल्मी सितारे अमृतसर में आ चुके हैं और उनके लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन



कैप्टन ने कहा कि इससे पता चलता है कि या तो जेटली अपना विश्वास खो चुके हैं या फिर इनको अपनी पार्टी के लोकल वर्करों पर भरोसा नहीं है। नहीं तो, बाहर से वर्कर मंगवाने की कोई जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि चुनाव चमक-दमक से नहीं, जमीनी स्तर पर जीते जाते हैं। वह समझ सकते हैं कि जेटली को यह नहीं पता, क्योंकि वह चुनावों की सियासत में नए हैं।



कैप्टन ने जेटली से कुछ सवाल फिर किए हैं। उन्होंने जेटली को 14 सालों के दौरान गुजरात से राज्यसभा सदस्य रहते हुए वहां के विकास के लिए दिए एक भी योगदान को बताने को कहा है। उन्होंने लोगों के भारी उत्साह पर कहा कि जब इन्होंने संसद में भेजने वाले, चाहे वह पिछले दरवाजे से ही था, गुजरात के लोगों के लिए कुछ नहीं किया, तो यह आपके लिए क्या करेंगे।
विज्ञापन




उन्होंने सवाल किया कि जिसने अपनी पार्टी के वर्करों पर विश्वास नहीं किया, वह आप पर क्या विश्वास करेगा। उन्होंने कहा कि जेटली एक प्रवासी पंछी की तरह हैं, जो एक देश से दूसरे देश का सफर करते हैं। चुनावों के बाद यह भी वापस उड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें