फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनी तो बेफिजूल टैक्स हटेंगे: अमरिंदर सिंह

Thu, 18 Feb 2016 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और अमृतसर के सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर बेफिजूल के टैक्स खत्म कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विधायक ओम प्रकाश सोनी के  निवास रानी का बाग में उनसे मिलने पहुंचे कैप्टन पत्रकारों से बात कर रहे थे। कैप्टन ने बताया कि इसके लिए उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर एक खाका तैयार कर लिया। इसे 2017 के चुनाव जीतने के बाद लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा अकाली-भाजपा गठबंधन ने राज्य के लोगों व व्यापारियों के पर ढेर सारे टैक्स का बोझ डालकर कर्ज के तले दबा दिया है।

लोगों के लिए रोटी कमाना कठिन हो रहा है। इंडस्ट्री पलायन कर दूसरे राज्य में चलें गई है। रोजगार के साधन कम हो गए। पढ़ेलिखे युवक मेट्रो सिटी में सेटल हो रहे हैं। इससे पूर्व कैप्टन ने विधायक सोनी और पंजाब व्यापार मंडल के प्रधान अमृतलाल जैन के साथ सूबे के व्यापारिक हालातों पर विचार विमर्श किया। जैन ने कैप्टन को बंद हो रही इंडस्ट्री, बढ़ रहे बिजली के बिल, अन्य राज्यों के मुकाबले सूबे में अधिक वैट के बारे चर्चा की गई।
विज्ञापन


जैन और विधायक सोनी  ने कैप्टन को पट्टी-मक्खू रेल लाइन के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होनें बताया की महज 26 किलोमीटर की नई रेल लाइन बिछाने से अमृतसर से मुंबई की दूरी 240 किलोमीटर कम हो जाएगी और माझा मालवा के बीच व्यापार बढ़ जाएगा । उन्होंने कैप्टन से आग्रह किया की इस सुझाव को इस बार के रेल बजट में उठाया जाए। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हिंदू सभा कॉलेज में विद्यार्थियों को डिग्रियां भी बांटी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें