ऐश्वर्या राय और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘सरबजीत’ विवादों में घिर गई है।
पाकिस्तान
की जेल में मारे गए भारतीय कैदी सरबजीत की असली बहन होने का दावा करने
वालीं मंजीत कौर ने फिल्म में ऐश्वर्या के किरदार पर एतराज जताया है। उनका
कहना है कि ऐश्वर्या ने फिल्म में सरबजीत की बहन का रोल अदा करने से पहले
उनसे अनुमति नहीं ली थी।
मंगलवार को स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस
कांफ्रेंस में मंजीत ने कहा कि सरबजीत की असली बहन वह हैं। दलबीर कौर
जानबूझकर सरबजीत की बहन बनकर हर तरह का फायदा ले चुकी हैं। इसके खिलाफ उसने
समय-समय पर आवाज भी उठाई, लेकिन उसकी आवाज को दबा दिया गया। अब वह चुप
नहीं बैठेंगी और हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।
फिल्म को किसी भी
सूरत में रिलीज नहीं होने देंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरबजीत की पत्नी
सुखजीत जब भी दलबीर कौर के खिलाफ आवाज उठाती लगती तो उसकी आवाज को दबा दिया
जाता है। मंजीत कौर ने बताया कि अगर ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म की
शूटिंग को जल्द नहीं रोका तो वह हाईकोर्ट जाकर सारी फिल्म की टीम के खिलाफ
याचिका दायर करेंगी।