फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडी कनाल का काम 15 दिनों में होगा पूरा : बादल

Sat, 16 Jul 2016 03:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/(गढ़शंकर/होशियारपुर)
विज्ञापन
गढ़शंकर में संगत दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कंडी क्षेत्र को नियमित तौर पर पानी पहुंचाने के लिए चल रहे कंडी कनाल का काम अधिक से अधिक 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री संगत दर्शन के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस नहर के अलावा राज्य सरकार इस क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई को भी उत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र के किसानों को जंगली जानवरों के कारण होने वाले नुकसान से रोकने के लिए सरकार की ओर से बाड़ लगाने के लिए ढाई एकड़ तक के किसानों को 90 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है। ढाई एकड़ से अधिक के किसानों को 70 फीसदी सब्सिडी मुहैया करवाई जा रही है। 

बादल ने लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस की ओर से किए जा रहे गलत प्रचार से सचेत रहे क्योंकि रजवाड़ाशाही सोच के मालिक इन नेताओं से लोक भलाई की उम्मीद नहीं की जा सकती। गांव कुक्ड़ा, सैलाखुर्द और अन्य गांवों में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी नेता सत्ता का प्रयोग केवल अपनी भलाई और ऐशपरस्ती के लिए करते हैं। इन नेताओं को पंजाब या यहां के लोगों की भलाई से कोई वास्ता नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे गांव गांव घूम कर संगत दर्शन कर लोगों की समस्याओं का हल कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस कार्यकाल के दौरान कोई भी मुख्यमंत्री ऐसे लोकपक्षीय काम नहीं करता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जिंदगी एक खुली किताब की तरह है और सभी पंजाबियों को यह पता है कि वे राज्य के हितों के लिए किसी भी तरह के संघर्ष से पीछे नहीं हटे हैं। 

उन्होंने कहा कि जहां तक एसवाईएल नहर का संबंध है, पंजाब के पानी पर डाका मारने के लिए बनाई गई इस योजना का अकाली दल ने शुरू से ही विरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सारी जिंदगी उन्होंने लोगों की दिल से सेवा की है लेकिन कांग्रेसी नेताओं ने कभी लोगों की परवाह नहीं की। अब उनको देख कर कांग्रेस के नेता भी लोगों को मिलने के लिए दरबार लगाने की बातें कर रहे हैं। 

पत्रकारों से बातचीत में बादल ने कहा कि पानी पंजाब की जिंद जान है और इसको खोने के किसी भी मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। अकाली भाजपा गठजोड़ सतलुज यमुना लिंक नहर न बनने के लिए वचनबद्ध है। यह राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि हर पंजाबी के लिए एक अहम मुद्दा है। इससे राज्य के किसान समेत समाज का हर वर्ग सीधे तौर पर प्रभावित होगा। सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रस्ताव पास करके इस नहर का पुरजोर विरोध किया है। 

एक सवाल के जवाब में बादल ने कहा कि अकाली भाजपा गठजोड़ का रिश्ता नाखून और मांस की तरह है। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक रिश्ता न होकर आपसी भाईचारे और विश्वास पर आधारित है। राज्य सरकार के हर फैसले में भाजपा बराबर की हिस्सेदार है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल, विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, मुख्यमंत्री के संयुक्त विशेष प्रमुख सचिव कुमार अमित, डीसी आनंदिता मित्रा और एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें