फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडूर साहिब उपचुनाव में आजाद उम्मीदवार बलदीप का नामांकन रद्द

Thu, 28 Jan 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा हलका खडूर साहिब के हो रहे उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन-पत्र की वीरवार को जांच की गई। इस दौरान आजाद उम्मीदवार बलदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह का नामांकन पत्र रद्द हो गया।
विज्ञापन


खडूर साहिब के रिटर्निंग अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि आजाद उम्मीदवार बलदीप सिंह के नामांकन पत्र रद्द होने का कारण उनकी पंजाब में किसी भी विधानसभा हलके में अपनी वोट न होना है।

रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि वोटर की प्राथमिक शर्त न पूरी करने के कारण बलदीप सिंह की उम्मीदवारी रद्द की गई है। रविंदर सिंह ने बताया कि बाकी सभी 8 उम्मीदवारों के कागज सही पाए गए हैं।
विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा पुत्र बलबीर सिंह के कागज सही पाए गए हैं। शिअद के उम्मीदवार रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा के कागज सही पाए जाने पर उनकी कवरिंग उम्मीदवार रविंदर कौर पत्नी रविंदर सिंह के नामांकन पेपर कानून के अनुसार आप ही कैंसल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें