संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत केनरा बैंक ने श्री हरिमंदिर साहिब में संगत की सुविधा के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को एंबुलेंस की चाबियां सौंपीं।
धामी ने कहा कि केनरा बैंक ने संगत की सुविधा के लिए एक एंबुलेंस भेंट की है। इससे पहले भी विभिन्न बैंकों ने सेवाओं में योगदान दिया है। धामी ने बैंक अधिकारियों का धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की है कि बैंक एसजीपीसी के कार्यों में सहयोग करता रहेगा। धामी ने भी केनरा बैंक के अधिकारियों को सिरोपा और श्री हरिमंदिर साहिब का स्वर्णिम मॉडल भेंट कर सम्मानित किया। केनरा बैंक के अध्यक्ष हरदीप सिंह आहलूवालिया ने कहा कि गुरु साहिब के आशीर्वाद से उनके बैंक ने संगत की सुविधा के लिए एक छोटा सा दान दिया है।