संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह की ओर से मजीठा रोड स्थित पावर कॉलोनी में पौधे लगाकर ग्रीन क्लीन हेल्दी पंजाब मुहिम की शुरुआत की। बिजली मंत्री ने कहा कि हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधे लगाने होंगे। हर व्यक्ति पांच पौधे जरूर लगाए और उनकी देखभाल करे।
इस दौरान पावरकॉम बॉर्डर जोन के चीफ इंजीनियर बाल कृष्ण ने पर्यावरण संरक्षण के संबंध में एक कविता भी सुनाई। मंत्री ने पावर कॉलोनी में चल रहे एससीएडीए केंद्र का भी दौरा किया और वहां की कार्यप्रणाली देखी। इस मौके पर विभाग के डिप्टी चीफ इंजीनियर जतिंदर सिंह, राजीव पराशर और रमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
फोटो