फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar Encounter: अब एसआईटी भी करेगी अमृतसर मुठभेड़ की जांच, आईजी बॉर्डर रेंज करेंगे नेतृत्व

Sat, 23 Jul 2022 09:54 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

20 जुलाई को सीमांत क्षेत्र अटारी के गांव भकना में पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में शामिल दो गैंगस्टरों जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मन्नू को ढेर किया गया था।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल मनप्रीत सिंह मनु और जगरूप सिंह रूपा के गांव भकना के पास हुई मुठभेड़ मामले की जांच के लिए अब पुलिस विभाग ने भी एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित कर दी है। इसकी मजिस्ट्रियल जांच पहले ही अजनाला के एसडीएम की ओर से की जा रही है।

विज्ञापन


कानूनी कार्रवाई के तहत किसी भी मुठभेड़ व पुलिस कस्टडी में होने वाली मौतों के लिए जहां मजिस्ट्रियल जांच जरूरी होती है वहीं उसके लिए स्पेशल इन्वेस्टिेशन टीम की रिपोर्ट भी जरूरी होती है। इसे मुख्य रख इसके लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बना दी गई है, जिसने शनिवार को अपना काम शुरू कर दिया है। फोरेंसिक टीमें पहले ही इस घटनाक्रम को लेकर यहां सभी आवश्यक सबूत जुटा रही हैं वहीं इसकी गहराई से जांच भी कर रही हैं। 

इस टीम का गठन आईजी बॉर्डर रेंज मोहनीश चावला की देखरेख में किया गया है। इसकी जिम्मेदारी एसपी डिटेक्टिव गुरदासपुर को सौंपी गई है। उनके साथ इस टीम में अमृतसर ग्रामीण के डीएसपी अजनाला और थाना घरिंडा के प्रभारी को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


जुलाई 20 को सीमांत क्षेत्र अटारी के गांव भकना में पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में शामिल दो गैंगस्टरों जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मन्नू को ढेर किया गया था। इसके बाद मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेट इंक्वायरी शुरू हो गई। दोनों गैंगस्टरों के पोस्टमार्टम भी मजिस्ट्रेट की देखरेख में किए गए हैं। अब जांच को गहराई तक ले जाने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिेशन टीम भी गठित कर दी है।

आई जी बॉर्डर रेंज मोहनीश चावला ने बताया कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की अगुवाई एसपी डी गुरदासपुर डॉ. मुकेश कुमार करेंगे। उनके साथ डीएसपी अजनाला संजीव कुमार और थाना घरिंडा के इंस्पेक्टर करमपाल सिंह होंगे। यह घटना अमृतसर में हुई थी, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी दूसरे शहर के अधिकारी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें