पठानकाेट में मिनी बस की छत पर सफर कर रहे स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
पठानकोट से बाया सुजानपुर-सुंदरचकक-कीड़ी को जाने वाली मिनी बसों में यातायात नियमों की सरेआम अवहेलना की रही है।
स्कूली बच्चों को बस की छत पर बैठाकर सफर कराया जा रहा है। इससे बच्चे कभी भी किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
सोशल वेलफेयर ऐसोसिएशन के प्रधान पवन महाजन, चेयरमैन प्रिंसिपल त्रिभवन सिंह, विनोद महाजन, मोहन लाल डोगरा, परषोतम महाजन, राकेश कुमार, सतीश कुमार, राजेश महाजन ने बताया कि सुबह स्कूल लगने व छुट्टी के समय बस में जगह न होने के कारण बच्चे छत पर बैठ कर सफर करते है । इस मार्ग पर कई जगह बिजली के तार सड़क के उपर से गुजरते हैं। छत पर बैठा कोई बच्चा तार की चपेट में आए जाए तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
पुलिस, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। एसोसिएशन ने जिला पुलिस व परिवहन विभाग से इस पर ध्यान देने तथा इस रूट पर बसों की संख्या को बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध जब जिला परिवहन अधिकारी जसवंत सिंह ढिल्लों का कहना ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले मिनी बस चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने मिनी बस चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छत पर सफर करवाना बंद न किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।