फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतसर में भरभरा कर गिरी बिल्डिंग, मलबे में दबा मजदूर, शोर सुनकर दौड़ लोग, मची अफरा-तफरी

Sat, 18 Oct 2025 12:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में धनतेरस के दिन बड़ा हादसा हुआ है। अमृतसर के भरावा दा ढाबा के पास एक पुरानी इमारत भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन
अमृतसर में गिरी इमारत। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में धनतेरस के दिन बड़ा हादसा हुआ है। अमृतसर के भरावा दा ढाबा के पास एक पुरानी इमारत भरभरा कर गिर गई। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दो मंजिला बिल्डिंग अचानक ढह गई। इसके मलबे के नीचे एक मजदूर दब गया। 
विज्ञापन


इमारत के गिरने की आवाज सुन आनन-फानन में आसपास के लोग इकट्ठा हुआ और लोगों ने मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकाला। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया है। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ इमारत में कोई मौजूद नहीं था। बिल्डिंग का सारा मलबा सड़क पर बिखर गया। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी गई है। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें