फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: त्योहारों के मद्देनजर सरकारी इमारतों में पुलिस में चलाया सर्च ऑपरेशन

Fri, 17 Oct 2025 09:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरफ से पंजाब की अमन और शांति को भंग करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरफ से पंजाब की अमन और शांति को भंग करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अमृतसर के बॉर्डर पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा लगातार आधुनिक और खतरनाक हथियार बरामद किए जा रहे हैं। गोला बारूद बरामद किया जा रहा है। जिससे दिवाली पर आतंकवादी हमले की आशंका है।

विज्ञापन


पहले की तरह इस बार भी देश विरोधी तत्व सरकारी इमारत को निशाना बना सकते हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा दीपावली के त्योहार को देखते हुए पुलिस को मुस्तैद रहने का आदेश दिया गया है। पुलिस विभाग द्वारा जिला कोर्ट परिसर, जिला पुलिस हेडक्वाटर, पुलिस लाइन, अलग-अलग पुलिस थानों के अतिरिक्त पंजाब सरकार और केंद्र सरकार के सरकारी कार्यालय में चेकिंग की जा रही है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते द्वारा चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें