फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बीएसएफ ने सीमांत गांव के खेत से बरामद की आठ किलो हेराेइन

Fri, 28 Apr 2023 03:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक रिंग और विभिन्न रंगों की आठ स्ट्राइप्स भी किए बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स ने शुक्रवार को सुबह अटारी के सीमांत गांव कक्कड़ के एक खेत से हेरोइन का पैकेट बरामद किया है। सूचना के बाद बीएसएफ ने चलाए सर्च अभियान के दौरान पीले रंग की सेलो टेप में लिपटा हेरोइन का एक पैकेट कब्जे में लिया। इस पैकेट के साथ एक रिंग और आठ चमकीले स्ट्राइप्स भी मिले हैं। पैकेट की जांच के दौरान उसके अंदर से पांच पैकेट मिले, जिनके अंदर से आठ किलो हेरोइन बरामद की गई।
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवान शुक्रवार की सुबह रुटीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सीमांत गांव कक्कड़ के बाहर स्थित खेत में हेरोइन होने की सूचना मिली। इस पर बीएसएफ ने कक्कड़ गांव के आसपास के इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। सर्च के दौरान ही जब बीएसएफ के जवान एक खेत में पहुंचे तो वहां उन्हें पीले रंग की सेलो टेप में लिपटा एक पैकेट मिला, जिसे तुरंत कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पैकेट के साथ एक रिंग तथा विभिन्न रंगों की आठ चमकीले स्ट्राइप्स भी थे। पैकेट की जांच करने पर उसके अंदर से सफेद रंग के कपड़े के बने पांच पैकेट मिले। इनमें आठ किलो हेरोइन मिली। संभावना है कि बीते कल धनोए कलां के बाहर खेतों में मार गिराए ड्रोन ने इस पैकेट को गिराया होगा। इस तरह बीएसएफ ने एक बार फिर पाकिस्तान के तस्करों के इरादों को विफल कर ड्रोन से गिराई हेरोइन बरामद कर ली है। बीएसएफ के सीनियर अधिकारियों ने इसकी सूचना लोकल पुलिस को देते हुए हेरोइन पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें