फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: होटल संचालक को अगवा कर पीटा, लूटपाट

Thu, 27 Apr 2023 05:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई फायर कर बनाया वीडियो
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद तरनतारन-अमृतसर बाइपास पर फेंक गए
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बी डिवीजन थानाक्षेत्र माहणा सिंह रोड पर एक होटल संचालक को अगवा कर उसके साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। तरनतारन के नंबर की गाड़ी और मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने 26 अप्रैल को रात करीब 12ः15 बजे वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने रास्ते में हवाई फायर भी किए और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद होटल संचालक गौतम भट्टी को तरनतारन बाईपास के पास फेंककर फरार हो गए। बी डिवीजन थाने की पुलिस ने दो युवकों की पहचान कर छह-सात अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गौतम भट्टी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि माहणा सिंह रोड पर ठेके पर लेकर होटल चला रहा है। उसने बताया कि 26 अप्रैल की रात करीब 12ः15 बजे मोटरसाइकिल सवार दो लोग उसके होटल आए। उनके पीछे वरना कार होटल के सामने आकर रुकी और उसमें से 5-6 अज्ञात व्यक्ति थे, जो उसे पीटने लगे और पिस्तौल के बल पर कार में अगवा कर तरनतारन की तरफ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने हवाई फायर भी किए और उसका वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने उसके गले में पड़ी सोनी चेन, लाॅकेट समेत, सोने का एक छल्ला, पचास हजार रुपये और टाइटन की घड़ी छीन ली। इसके बाद उसे तरनतारन-अमृतसर बाईपास के निकट फेंक कर फरार हो गए। बी डिवीजन थाना प्रभारी शिवदर्शन सिंह ने बताया कि दो लोगों की पहचान फिलहाल मंगा और लव के रूप में हुई है, मगर उनके एड्रेस की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी। जांच अधिकारी ने बताया कि होटल की सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें