फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बीएसएफ ने सीमांत गांव भरोपाल से पकड़ा ड्रोन

Thu, 15 Feb 2024 11:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। बार्डर सिक्याेरिटी फोर्स (बीएसएफ) की टुकड़ी ने वीरवार की सुबह जिला के सीमांत गांव भरोपाल के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक खेत से पाकिस्तानी छोटा ड्रोन बरामद किया है। अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई के लिए ड्रोन लोकल पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बल की एक टुकड़ी वीरवार की सुबह सीमांत गांव भरोपाल के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि गांव के साथ सटे एक खेत में ड्रोन पड़ा हुआ है। इसके तुरंत बाद बीएसएफ जवानों ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे की सर्च के बाद सुबह करीब 11.30 बजे गांव के बाहरी क्षेत्र में एक खेत से चीन में निर्मित एक छोटा ड्रोन (क्वाटकॉप्टर माॅडल-डीजेआई माविक 3 क्लासिक) बरामद कर लिया। प्रवक्ता के मुताबिक बल की टुकड़ी ने जांच अभियान को पूरा करने के बाद ड्रोन बल के अधिकारियों के समक्ष पेश कर दिया, जिसे बाद में लोकल पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

- फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें