फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पुलिस को सफलता: ड्रोन के जरिए आई थी खेप, दस किलो हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 12:53 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सीमापार संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के संपर्क में थे और हेरोइन की खेप को आगे सप्लाई करने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हेरोइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर देहात पुलिस ने सीमापार नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 किलो हेरोइन बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपियों को अमृतसर देहात क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान काबू किया गया। एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सीमापार संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के संपर्क में थे और हेरोइन की खेप को आगे सप्लाई करने की तैयारी में थे। इस मामले में घरिंडा थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हेरोइन की खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के दौरान आरोपियों के आगे और पीछे के सभी संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने कहा कि सीमापार नशा तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नशे की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें