फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: वेरका बाईपास पर कपड़े की फैक्टरी में लगी आग, परिवार को बचाया; दमकल की पांच गाड़ियां पहुंचीं

Wed, 05 Aug 2026 08:59 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

आग लगने के बाद माैके पर पहुंची टीमों ने सबसे पहले फैक्टरी के अंदर रह रहे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। आग की लपटों को देखते हुए इलाके की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
अमृतसर में कपड़ा फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के वेरका बाईपास स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां और वेरका थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर अफसर दिलबाग सिंह ने बताया कि टीम के मौके पर पहुंचते ही  फैक्टरी के अंदर रह रहे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग की लपटों को देखते हुए इलाके की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि आग की चपेट में आने से फैक्टरी में रखा कपड़ा और निटिंग मशीनें जलकर राख हो गईं। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।  जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें