गांव भालोवाली में एक पीटर रेहड़े ने 13 साल के एक बच्चे को टक्कर मार दी। इससे बच्चा गंभीर घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते उसे अमृतसर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मौके से पीटर रेहड़ा चालक फरार होने में सफल हो गया। पुलिस थाना घन्नियां के बांगर ने बच्चे के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर पीटर रेहड़ा चालक की तलाश शुरू कर दी है।
अमनदीप के पिता बाबू लाल पुत्र गनपत राम वासी भट्ठा खेहरा कलां ने पुलिस की दो शिकायत में बताया कि वह और उनका बेटा अमनदीप अड्डा भालोवाली से लंगर खाकर वापस भट्ठा खेहरा कलां जा रहे थे। जब वह गांव भालोवाली के पास पहुंचे तो एक तेेज रफ्तार पीटर रेहड़े ने उनके बेटे को टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर जख्मी हो गया। वह अपने बेटे को फतेहगढ़ चूड़ियां के एक निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया। अमृतसर ले जाते समय अमनदीप ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीटर रेहड़ा के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।